सिंहभूम पूर्वी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, वरिष्ठ नेताओं में आनंद बिहारी दूबे,अवधेश कुमार सिंह समेत कई दावेदार मैदान में
राजनीति सूत्रों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दौर में वर्तमान जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन भरा है और केन्द्रीय पर्यवेक्षक अनन्त कुमार पटेल के समक्ष मजबूती के साथ तथय के साथ अपनी दावेदारी पेश की है केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने उनकी दावेदारी को गंभीरता से लिया है

सिंहभूम पूर्वी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, वरिष्ठ नेताओं में आनंद बिहारी दूबे,अवधेश कुमार सिंह समेत कई दावेदार मैदान में
जमशेदपुर- कांग्रेस की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश नेतृत्व ने जिला पर्यवेक्षक के रूप में अनंत पटेल को नियुक्त किया है। वे देर रात जमशेदपुर पहुंचे और अगले 7 दिनों तक दावेदारों और पार्टी नेताओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए अंतिम नाम तय होगा
अध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गज नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इनमें अवधेश कुमार सिंह और रजनीश सिंह के नाम सबसे चर्चित हैं। अवधेश कुमार सिंह 1985 से कांग्रेस में सक्रिय हैं और विभिन्न कमेटियों में महामंत्री या उपाध्यक्ष के रूप में योगदान देते आए हैं। वहीं, रजनीश सिंह छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले नेता हैं और अपने तेवरों के लिए जाने जाते हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पर्यवेक्षक सभी दावेदारों से उनके संगठनात्मक योगदान और जमीनी पकड़ पर बातचीत करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार निष्पक्ष रूप से जमीनी नेताओं को कमान सौंपी जानी चाहिए, अन्यथा पार्टी एक बार फिर चुनावी समय पर कमजोर साबित होगी।जल्द ही सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
बहरहाल पर्यवेक्षक परिसदन में और दावेदारों की परिक्रमा भी परिसदन के इर्द-गिर्द देखने को मिलने लगी है देखना है कि कांग्रेस अपनी पुरानी परंपरा पर चलती है या संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जमीनी कार्यकर्ता को कमान सौंपती है