संभव संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्था ने किया “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन
संभव संस्था ने अपनी स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक डांडिया का आनंद उठाया

संभव संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्था ने किया “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन
जमशेदपुर- संभव संस्था ने अपनी स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “रंगीलो रास डांडिया” का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक डांडिया का आनंद उठाया
संस्था के संरक्षक भरत सिंह ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी परंपरा और संस्कृति को संजोना और सभी को एक मंच पर जोड़ना था। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग को दिया। वहीं, संस्था की अध्यक्ष सरिका सिंह ने संस्था की तीन वर्षों की उपलब्धियों को याद करते हुए इस आयोजन को विशेष बताते हुए भविष्य में भी समाजहित और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को एकजुट रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन शैलजा और सरिका सिंह ने उत्साहपूर्वक किया। शुरुआत में स्वागत नृत्य की प्रस्तुति शालिनी सिन्हा ने दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद कल्पना चौधरी और अनिता सोलंकी की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काजल एवं उनकी टीम का ग्रुप डांस भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वातावरण को संगीतमय बनाने में डांडिया सिंगर रमा खन्ना का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम की खूबसूरती पुरस्कार वितरण से और बढ़ गई। पायल अडेसरा को “डांडिया क्वीन”, पूनम अरोड़ा को “बेस्ट डांसर”, रश्मि राज को “बेस्ट कॉस्ट्यूम”, बलजीत कौर को “स्पेशल कॉस्ट्यूम” और इशिता को “वेरी प्रिटी डांडिया गर्ल” के खिताब से सम्मानित किया गया
अध्यक्ष सरिका सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्पॉन्सर्स भरत सिंह, शौर्या इन, रेनू साहू, सुनीता सेठ, शैलजा सिंह, नागरमल केसार और हर्षा कौर का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कंचन मिश्रा का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अस्वस्थ होने के बावजूद पूरे आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया
इस अवसर पर अंजुला सिंह, रिपा दत्ता, सुप्रिया मिश्रा, गुरमीत कौर, राजेश सिंह सहित अनेक सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से सफल बनाया