जुगसलाई पुलिस ने दो पिस्टल समेत तीन जिंदा गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जुगसलाई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दो पिस्टल एवं तीन जिंदा गोली के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन हेतु छापामारी टीम का गठन कर त्वरित छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं अन्य सामान बरामद किए गए

जुगसलाई पुलिस ने दो पिस्टल समेत तीन जिंदा गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जमशेदपुर- जुगसलाई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दो पिस्टल एवं तीन जिंदा गोली के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन हेतु छापामारी टीम का गठन कर त्वरित छापामारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं अन्य सामान बरामद किए गए
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 21 वर्षीय अभिषेक सिंह और 18 वर्षीय गणेश रजक उर्फ चुना के रूप में हुई है। अभिषेक सिंह पर पहले से भी जुगसलाई थाना में कांड संख्या 41/25 सहित कई गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है आपको बता दें कि शिव घाट फायरिंग मामले में पूर्व में भी अभिषेक सिंह जेल जा चुका है।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो स्वचालित पिस्टल 7.65 एमएम, तीन जिंदा गोली और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।उन्होंने बताया कि इस मामले में परसुडीह निवासी विवेक को बहुत जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा क्योंकि अभिषेक सिंह ने अपने बयान में बताया है कि विवेक से ही हथियार की खरीददारी हुई है साथ ही उन्होंने बताया कि विवेक का पूर्व में परसुडीह थाना क्षेत्र में रवि यादव पर हुए जानलेवा हमले में भी नाम है।
छापामारी दल में थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार, उप निरीक्षक मुकेश कुमार साव, कृष्णा कुमार यादव, गोपाल कुमार, हवलदार बाबूदेव महतो और आरक्षी गोवर्धन राम शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।