Uncategorized
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम की विधायिका पूर्णिमा साहू का आज बर्मामाइंस के सिद्धू कानू बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों द्वारा धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया
पूर्णिमा साहू विधायक पूर्वी जमशेदपुर उपस्थित हुई और गरीब महिलाओं के बीच में मिठाई और साड़ियां बांटी। उन्होंने अपने अभिभाषण में जनता से आशीर्वाद मांगा और जीवन में सफलता की बधाई मांगी
जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम की विधायिका पूर्णिमा साहू का आज बर्मामाइंस के सिद्धू कानू बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों द्वारा धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया
उन्होंने सबके सहयोग से आगे बढ़ाने की बात कही और सभी माता में बहनों का आशीर्वाद मांगा उन्होंने अपनी सफलता का राज आम जनता को बताया उन्होंने कहा कि आम जनता के आशीर्वाद से ही मैं आगे बढ़ रही हूं
और सफलता पा रही हूं। अभी भाषण के दौरान विधायक की आंखों से आंसू छलक आए। वहां उपस्थित आम जनता ने उन्हें पुनः सहयोग का वादा किया। आज के इस कार्यक्रम में वर्मामाइंस मंडल के अध्यक्ष सूरज सिंह, सागर सिंह, धर्म कुमार,आदि अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।