झारखंड प्रदेश युवा जनता दल (यू) में संगठन विस्तार – नए पदाधिकारियों की घोषणा
झारखंड प्रदेश युवा जनता दल (यूनाइटेड) ने जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के निर्देशानुसार संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की है

झारखंड प्रदेश युवा जनता दल (यू) में संगठन विस्तार – नए पदाधिकारियों की घोषणा
जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश युवा जनता दल (यूनाइटेड) ने जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के निर्देशानुसार संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा उन कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है, जो अपनी कर्मठता और निष्ठा से संगठन को मजबूत करते हैं। इसी क्रम में आज तीन सक्रिय साथियों को दायित्व सौंपा गया है।
नए पदाधिकारी इस प्रकार हैं –
1. मौ. हारून रसीद, पिता – समसुल, निवासी महगामा (गोड्डा) → जिला उपाध्यक्ष, युवा जदयू, गोड्डा
2. भवानी सिंह, पिता – शोभित सिंह, निवासी इन्द्रा नारायण कॉलोनी, पारडीह, मानगो → प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
3.हेमंत पाठक → प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इन पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और सक्रियता से पार्टी को गाँव से शहर तक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि “निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान देकर ही जदयू झारखंड में मजबूत विकल्प बनेगा
उन्होंने आगे कहा की झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में जदयू लगातार अपने संगठन विस्तार पर जोर दे रहा है। युवा जदयू में इन नियुक्तियों से स्पष्ट है कि पार्टी युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। गोड्डा और जमशेदपुर सहित कई क्षेत्रों में इन पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है उक्त जानकारी अशोक कुमार सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा जनता दल (यू)
झारखंड ने दी है