झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय राम दास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जमशेदपुर के घोड़ाबाँधा स्थित उनके आवास पर पहुंचे
इस अवसर पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राम दास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की

जमशेदपुर- झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय राम दास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जमशेदपुर के घोड़ाबाँधा स्थित उनके आवास पर पहुंचे
इस अवसर पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राम दास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की
जदयू जिलाअध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की स्व. राम दास सोरेन झारखंड की राजनीति के एक सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव गरीबों, वंचितों और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया। शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और सदैव समाज सेवा को प्राथमिकता दी।
उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व ने उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया।
इस दौरान सुबोध श्रीवास्तव,अजय कुमार, एम चंद्रशेखर राव, प्रकाश कोया, शंकर कर्मकार, अर्जुन यादव, विजय सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, विजय राव, दिनेश सिंह, विकाश कुमार, विजय पासवान, धर्मेंद्र कुमार ,अमरजीत सिंह आदि मौजूद दे