Uncategorized
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भरत सिंह ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज अपने भालूबासा स्थित आवास पर तिरंगा झंडा लगाया

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भरत सिंह ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा
जमशेदपुर – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज अपने भालूबासा स्थित आवास पर तिरंगा झंडा लगाया
इस अवसर पर भरत सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह हमें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की याद भी दिलाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि 15 अगस्त को अपने – अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दें