Uncategorized

भाजपा गोविंदपुर मंडल ने गदरा बस्ती में न्यूवोको सीमेंट प्लांट घेराव से पूर्व सुझाव बैठक का आयोजन ग्रामीणों ने समस्याओं को रखा सामने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा रहे मौजूद

भाजपा गोविंदपुर मंडल की ओर से आज गदरा ग्रामीण बस्ती में किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का उद्देश्य न्यूवोको सीमेंट कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत विकास कार्य नहीं किए जाने और लगातार हो रहे प्रदूषण से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी पर व्यापक चर्चा और समस्याओं को जानना था

भाजपा गोविंदपुर मंडल ने गदरा बस्ती में न्यूवोको सीमेंट प्लांट घेराव से पूर्व सुझाव बैठक का आयोजन ग्रामीणों ने समस्याओं को रखा सामने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा रहे मौजूद

जमशेदपुर- भाजपा गोविंदपुर मंडल की ओर से आज गदरा ग्रामीण बस्ती में किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का उद्देश्य न्यूवोको सीमेंट कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत विकास कार्य नहीं किए जाने और लगातार हो रहे प्रदूषण से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी पर व्यापक चर्चा और समस्याओं को जानना था। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। लोगों ने बताया कि कंपनी द्वारा फैलाई जा रही सीमेंट युक्त हवा से पूरा वातावरण प्रदूषित हो चुका है। विषैले पानी और धूलकणों की वजह से खेती करना और पशुपालन मुश्किल हो गया है। पेड़-पौधे धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं और अधिकांश ग्रामीण प्रदूषणजनित बीमारियों से ग्रसित हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कंपनी की लापरवाही से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। वहीं, वर्षों से सड़क, नाली, जल जमाव और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी बुनियादी जरूरतों की उपेक्षा की जा रही है। कई लोगों ने गंभीर बीमारियों से अपनी जान गंवाई है, परंतु कंपनी की ओर से चिकित्सा सुविधा तक उपलब्ध नहीं कराई गई। शिक्षा की कमी के कारण बच्चों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा केवल आंदोलन करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि जनता के हक के लिए लड़ने वाली पार्टी है। यदि कंपनी ने शीघ्र ही सीएसआर के तहत बस्ती में विकास कार्य प्रारंभ नहीं किया, तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन के साथ कंपनी का हुड़का जाम करने जैसे कठोर कदम उठाने पर मजबूर होगी।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने कहा कि मांगने से कुछ नहीं मिलता, इसके लिए आंदोलन करना पड़ता है। अगर कंपनी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो भाजपा कंपनी का हुक्का-पानी बंद करने तक का आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रदूषण से ग्रामीणों की उम्र तक कम हो रही है और तत्काल सीएसआर के तहत कार्य शुरू करना अनिवार्य है।

गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने चेतावनी दी कि कंपनी को सचेत करने के लिए यह बैठक रखी गई है। यदि अब भी कंपनी का रवैया नहीं बदलता, तो पहले मशाल जुलूस और फिर कंपनी का गेट जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी कई वर्षों से अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है, जबकि पूरा गोविंदपुर मंडल इसी क्षेत्र में आता है।

भाजपा जिला मंत्री पप्पू सिंह ने कहा कि कंपनी के अड़ियल रवैये के कारण पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य है। वहीं, भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र राय और विजय तिवारी ने कहा कि कंपनी भाजपा को हल्के में ले रही है, लेकिन इस रवैये का उसे बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पवन सिंह ने आगे कहा कि कंपनी अपने दलालों के जरिए अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण वर्षों से परेशान हैं और झूठे प्रचार में फंसने वाले नहीं हैं। भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए हर समय खड़ी है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया प्रभारी उदय मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला मंत्री पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, जिला ओबीसी मोर्चा मंत्री अवधेश शाह, मंडल महामंत्री सतीश सक्सेना, राकेश सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी उदय मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी सिंह, मनन सिंह, सरोज समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि कंपनी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की तो कंपनी का गेट अनिश्चितकालीन जाम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!