सरयू राय ने किया कई गणेश पूजा पंडालों का उदघाटन विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर के अनेक पंडालों का उदघाटन किया। उन्होंने सभी स्थानों पर श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना भी की। विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर में सबसे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के आन्ध्रा भक्ता कोलाटा समाजम राम मन्दिर ग्राउण्ड बिष्टुपुर में किया

सरयू राय ने किया कई गणेश पूजा पंडालों का
उदघाटन विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर के अनेक पंडालों का उदघाटन किया। उन्होंने सभी स्थानों पर श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना भी की। विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर में सबसे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के आन्ध्रा भक्ता कोलाटा समाजम राम मन्दिर ग्राउण्ड बिष्टुपुर में किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा सदस्य सरयू राय विशिष्ट अतिथि अशोक गोयल संस्था के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव और जेनरल सेक्रेटरी पी काली दास और सभी सदस्य मौजूद थे
विधायक सरयू राय श्री गणेश पूजा के शुभ अवसर पर भालूबासा के शेखर नाग के पंडाल में गये और वहां गणपति का आशीर्वाद लिया। वह सोनारी के कागल नगर भी गये
जहां उन्होंने गणेश जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण में हाथ बंटाया। वह गम्हरिया में चल रहे गणेशोत्सव में भी शिरकत करने पहुंचे और विघ्नविनाशक का आशीर्वाद लिया। श्री राय गायत्री नगर, आदित्यपुर में आयोजित गणपति उत्सव में भी भाग्य लेने पहुंचे।
विधायक सरयू राय ने कदमा के मंगल सिंह अखाड़ा में विघ्नहर्ता लंबोदर प्रभु श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की और पूरे मानव जाति का कल्याण हो, ऐसी प्रार्थना की। बुधवार को सुबह 8 बजे से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित भगवान श्री गणेश की पूजा में वह यजमान थे। वहां उन्होंने श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
श्री राय ने हिन्दू पीठ ओ सी रोड बिष्टुपुर जमशेदपुर में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव के आयोजन में भाग लिया और गणेश जी की पुजा अर्चना की उसके बाद संस्था के अध्यक्ष अरुण सिंह ने अंग वस्रों से विधायक का स्वागत किया उस दौरान संस्थान के सभी सदस्यों ने बारी बारी से शम्भू नाथ सिंह, मानव केडिया, अनिल मोदी, अभिषेक कुमार अग्रवाल उर्फ गोल्डी, चन्द्र भान सिंह, नन्द लाल सिंह अभय सिंह, ए के श्रीवास्तव ब्रहम देव शर्मा, और झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन प्रदेश महासचिव सह न्यू झारखण्ड वाणी प्रबंध संपादक प्रमोद कुमार झा को भी संस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के द्वारा अंग वस्र पहनाकर स्वागत किया गया