झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत नाजुक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपोलो हॉस्पिटल पहुँचकर जाना हालचाल
झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री तथा घाटशिला विधायक रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है
नई दिल्ली- झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत नाजुक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपोलो हॉस्पिटल पहुँचकर जाना हालचाल
झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री तथा घाटशिला विधायक रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है
परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार अस्पताल प्रशासन से संपर्क में हैं। आज वे स्वयं अपोलो अस्पताल पहुँचे मंत्री रामदास सोरेन की चिकित्सा स्थिति की जानकारी ली और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया की कठिन समय में पूरा राज्य परिवार उनके साथ खड़ा है।
हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि रामदास सोरेन शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के अपने कार्य में लौटें ईश्वर उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत खराब हो गई है कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई है और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया है। उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है जहां डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है।
रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर है
उनके पूरे शरीर में मूवमेंट है लेकिन सिर के हिस्से में चोट की वजह से उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर प्रतिक्रियाएं:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उनके परिवार के साथ संपर्क में हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और अपोलो अस्पताल के प्रमुख से बात कर बेहतर इलाज के लिए टीम तैयार करने का सुझाव दिया है