Uncategorized

तुलसी भवन में ‘श्री हनुमान चालीसा’ कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तक तथा कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिये श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें नगर के 37 विद्यालयों के कुल 631 विद्यार्थियों ने भाग लिया

तुलसी भवन में ‘श्री हनुमान चालीसा’ कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तक तथा कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिये श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

जिसमें नगर के 37 विद्यालयों के कुल 631 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी, विद्यासागर लाभ, प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

तत्पश्चात संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों के अधिक संख्या के कारण प्रतियोगिता 4 स्थानों में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सर्वश्री यमुना तिवारी व्यथित, दिव्येन्दु त्रिपाठी, नीलिमा पाण्डेय,अशोक पाठक स्नेही, माधवी उपाध्याय, डॉo वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, राजेन्द्र राज, रीना सिन्हा, नीता सागर चौधरी, सुधा सहज, अनीता निधि, ममता कर्ण, विजयालक्ष्मी ‘वेदुला एवं नीलाम्बर चौधरी रहे।
सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो अभिभावक, अध्यापक/अध्यापिकाओं के संग नगर के प्रमुख बुद्धिजीवियों में डॉo रागिनी भूषण, सुरेश झा, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपूरी, अरुणा भूषण शास्त्री, डॉ अरुण शर्मा, मनीष वंदन, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, उषा झा, क्षमाश्री दुबे, कवलेश्वर पाण्डेय तथा जितेश तिवारी प्रमुख रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!