Uncategorized
थाईलैंड में अंतराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण जीतकर आने वाली स्नेहा कुमारी का आज टाटानगर रेलवे स्टेशन में जदयू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया गया
श्रीमती मिश्रा ने बताया कि आज स्नेहा कुमारी का स्वागत करते उन्हें बेहद खुशी और एक महिला हाने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि स्नेहा कुमारी नारी शक्ति का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो महिलाओं की ताकत, दृढ़ता और क्षमता का प्रतिनिधित्व करती है

जमशेदपुर- थाईलैंड में अंतराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण जीतकर आने वाली स्नेहा कुमारी का आज टाटानगर रेलवे स्टेशन में जदयू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
स्वागत करते हुए श्रीमती मिश्रा ने बताया कि आज स्नेहा कुमारी का स्वागत करते उन्हें बेहद खुशी और एक महिला हाने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि स्नेहा कुमारी नारी शक्ति का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो महिलाओं की ताकत, दृढ़ता और क्षमता का प्रतिनिधित्व करती है। यह हम सभी जमशेदपुरवासियों के लिए गर्व की बात है कि स्नेहा कुमारी जमशेदपुर की बेटी है। स्नेहा कुमारी ने सिर्फ झारखंड का बल्कि इसके साथ साथ देश का नाम रौशन किया है। इससे और भी महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।