सारिका सिंह बनी इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष
अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 का एवॉर्ड सेरेमनी आभार कार्यक्रम देवघर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में छोटे क्लब और बड़े क्लब श्रेणी में पुरस्कारों का वितरण किया गया।

सारिका सिंह बनी इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष
जमशेदपुर – अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 का एवॉर्ड सेरेमनी आभार कार्यक्रम देवघर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में छोटे क्लब और बड़े क्लब श्रेणी में पुरस्कारों का वितरण किया गया।
बड़े क्लब की श्रेणी में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर को अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं
•सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार
•सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष – सारिका सिंह
•आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी – एग्नेस बॉयल
•आउटस्टैंडिंग ट्रेज़रर – ज्योति भगत
•एफिशिएंट ISO – विद्या तिवारी
यह सभी पुरस्कार डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलकनंदा बक्शी द्वारा प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त क्लब द्वारा 2 हैप्पी स्कूल निर्माण एवं 3 नए क्लबों के गठन के उल्लेखनीय कार्य के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष सारिका सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
खास बात यह रही कि 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, क्लब को 40 वर्षों से चल रही “बेस्ट क्लब रनिंग ट्रॉफी” से भी नवाज़ा गया यह सभी उपलब्धियाँ क्लब के सदस्यों की निष्ठा, सेवा और समर्पण का प्रतिफल हैं