Uncategorized

संगठन सृजन अभियान के तहत चार मण्डल में पहुँच कर पंचायत कमिटी, बुथ कमिटी, BLA-2 का गठन करने का प्रशिक्षण एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है – आनन्द बिहारी दुबे

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन बैठक का आयोजन जमशेदपुर प्रखण्ड के चार मण्डल में टाटानगर मण्डलअध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, परसुडीह मण्डल अध्यक्ष नारायण डे के अध्यक्षता में संगठन सृजन बैठक का आयोजन ट्राफिक काॅलोनी, यादव भवन बागबेड़ा, मांझी बगान किताडीह पश्चिम, हलुदबनी परसुडीह में आयोजित की गई

संगठन सृजन अभियान के तहत चार मण्डल में पहुँच कर पंचायत कमिटी, बुथ कमिटी, BLA-2 का गठन करने का प्रशिक्षण एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है – आनन्द बिहारी दुबे

जमशेदपुर- टाटानगर, बागबेड़ा, घाघीडीह, परसुडीह – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन बैठक का आयोजन जमशेदपुर प्रखण्ड के चार मण्डल में टाटानगर मण्डलअध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, परसुडीह मण्डल अध्यक्ष नारायण डे के अध्यक्षता में संगठन सृजन बैठक का आयोजन ट्राफिक काॅलोनी, यादव भवन बागबेड़ा, मांझी बगान किताडीह पश्चिम, हलुदबनी परसुडीह में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संगठन सृजन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन कर सक्रिय कार्यकर्ता को स्थान दें, बूथ कांग्रेस कमिटी का गठन करना है एवं BLA-2 का चयन करना है, BLA-2 का फार्म भरना अनिवार्य होगा। कार्य में तेजी लाने हेतू द्रुतगति से कार्य करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष ने सभी मण्डल अध्यक्षों को फार्म एवं नियुक्ति पत्र सौंपा। जिसे पंचायतवार बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार करने का आहवान किया जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखण्ड पर्यवेक्षक, प्रखण्ड अध्यक्ष, प्रखंड संगठन प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल पर्यवेक्षक से कहा कि पंचायत में जा कर बैठक का आयोजन प्रारंभ करें। आमजनता के समस्याओं का संकलन एवं समाधान करने का प्रयास करें।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी 55 पंचायत में कमिटी गठन एवं बुथ कमिटी गठन, BLA-2 का चयन करने का आहवान किया।
परसुडीह मण्डल कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित संगठन सृजन बैठक में अचानक जिला कांग्रेस के प्रभारी बलजीत सिंह बेदी संगठन सृजन अभियान का निरिक्षण करने के लिए हलुदबनी में परसुडीह मण्डल कांग्रेस कार्यालय पर पहुँच गये। इस दरम्यान बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल कांग्रेस के अन्तर्गत 11 पंचायत के कार्यकर्त्ताओं के मनोबल को बढाते हुए आहवान किया कि मण्डल कमिटी का एक-एक कार्यकर्त्ता पंचायत कांग्रेस कमिटी, बुथ कमिटी एवं BLA-2 का गठन मजबूती के साथ करे, हम आने वाले समय में मजबूत केंद्र सरकार जनहित में लायेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आजाद, जिला महामंत्री में अपर्णा गुहा, अजय मंडल, संजय झा संत, दिलीप कुमार गुप्ता, मो. सगीर, हंसपाल सिंह, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, करनडीह-घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, परसुडीह मण्डल अध्यक्ष नारायण डे, कमालुद्दीन सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। उक्त जानकारी संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!