राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह – 2025 का आयोजन किया गया
पूर्णिमा साहू विधायक जमशेदपुर पूर्वी, जिन्होंने अपने संबोधन में जिले के युवाओं को खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया

जमशेदपुर– राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह – 2025 का आयोजन किया गया
जिसका आयोजन आदिवासी एसोसिएशन सभागार जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ एवं झारखंड स्पोर्टिंग क्लब, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया
इस गरिमामय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं पूर्णिमा साहू विधायक जमशेदपुर पूर्वी, जिन्होंने अपने संबोधन में जिले के युवाओं को खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम का समन्वय रबिंद्र नाथ मुर्मू, सचिव – आदिवासी एसोसिएशन एवं पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया
स्वागत भाषण राजकुमार बनरा,अध्यक्ष – आदिवासी संघ, जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत किया गया
मुख्य वक्ता के रूप में बिर्धन मरांडी, उपाध्यक्ष – पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ ने अपने विचार साझा किए।
धन्यवाद ज्ञापन उपेंद्र बनरा, अध्यक्ष – युवा प्रकोष्ठ, आदिवासी संघ द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम में वर्ष 2025 के दौरान राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित एथलीटों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया:
सम्मानित एथलीट एवं पदाधिकारी:
आई शोभित, विधि रावल, हिमांशु सिंह, अमनदीप कौर, ममता मैरी मुर्मू, अनन्या अंबष्ट, गिनी सहगल, अंकित किशोर, हेमंत कुमार सोरेन, प्रेम मरांडी, गीतराज संधू, मिथिलेश कुमार सिंह, ऋतुराज दत्ता, संध्या रानी बास्के, सिद्धू किस्कु (कोच), प्रियंका बांकिरा (प्रबंधक सह कोच) गीता सिंह (प्रबंधक)
यह समारोह जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।इस समारोह में बरसात के बावजूद 100 से ज्यादा लोग उपस्थित हुए थे। उक्त जानकारी रबिंद्र नाथ मुर्मू
सचिव आदिवासी संघ जमशेदपुर सह पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ ने दी है