मशाल जुलूस के माध्यम से भारत बंद के समर्थन की घोषणा
नौ जुलाई को भारत बंद में सक्रिय भागीदारी का आहवान

मशाल जुलूस के माध्यम से भारत बंद के समर्थन की घोषणा
सरायकेला खरसावां- आज नौ जुलाई 2025 को प्रस्तावित देशव्यापी भारत बंद के पूर्व संध्या पर जनार्दन कुमार प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ एवं बैजू कुमार जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां राष्ट्रीय जनता दल कोल्हान के नेतृत्व में एक प्रभावशाली मशाल जुलूस का आयोजन किया गया यह जुलूस आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक से शेरे पंजाब चौक तक निकाला गया, जिसका उद्देश्य देश भर के मजदूर संगठनों के आहवान का समर्थन करना था
राष्ट्रीय जनता दल ने इस मशाल जुलूस के माध्यम से केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, नौकरी छीनती निजीकरण नीति, एवं श्रम कानूनों में श्रमिक-विरोधी बदलावों का विरोध किया
इस मशाल जुलूस में कई प्रमुख श्रमिक संगठनों के नेता एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
पीएनवीएस (श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी समिति) के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान और महासचिव प्रमोद गुप्ता साथ ही इंटक (आईएनटीयूसी) के प्रदेश सचिव जगदीश नारायण चौबे ने इस जुलूस में भाग लिया और भारत बंद के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
बीरेंद्र सिंह यादव – प्रदेश महासचिव राजेश कुमार – प्रदेश सचिव बैजू कुमार – जिलाध्यक्ष, सरायकेला-खरसावां संजय सिंह – पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह यादव – जिलाध्यक्ष, श्रमिक प्रकोष्ठ बिंदेश्वरी सिंह शंभू राय राम सकलदेव चौधरी अर्जुन सिंह
रविन्द्र प्रसाद प्रमोद गुप्ता – महासचिव, पीएनवीएस
रामचंद्र पासवान – अध्यक्ष, पीएनवीएस जगदीश नारायण चौबे – प्रदेश सचिव इंटक के. पी. तिवारी इंटक जिलाध्यक्ष, सरायकेला-खरसावां सुनील सिंह उपाध्यक्ष इंटक सरायकेला प्रशंजित कौशल बसंत प्रशांत – कोल्हान मजदूर कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार महतो शशिकांत पांडे सुजीत कुमार उमेश प्रजापति
चंदेश्वरी यादव इसके अतिरिक्त भारी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं, महिला प्रकोष्ठ, छात्र नेताओं एवं समर्थकों की गरिमामयी भागीदारी रही
नौ जुलाई को भारत बंद में सक्रिय भागीदारी का आहवान
मशाल जुलूस के समापन पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी नौ जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर एकत्रित हों और भारत बंद को पूर्णतः सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं यह बंद केवल विरोध नहीं बल्कि श्रमिक अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए जनसंघर्ष है
सभी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण, संगठित और अनुशासित ढंग से बंद में भाग लेने की अपील की गई
राष्ट्रीय जनता दल का स्पष्ट मत है कि मजदूर और श्रमिक वर्ग किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। यदि उनकी अनदेखी होती है, तो यह सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों का सीधा उल्लंघन है। पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के पक्ष में खड़ी रही है और यह संघर्ष भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। उक्त जानकारी बिरेंद्र सिंह यादव राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रमंडल कार्यालय आदित्यपुर – सरायकेला-खरसावां ने दी है