Uncategorized

माताजी आश्रम का आठ द्विवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव रसुनचोपा गांव से शुरू हुआ रामकृष्ण कथामृत इस युग का भागवत है- सुनील कुमार दे

रसुनचोपा गांव में आठ द्विवसीय रामकृष्ण कथामृत का शुभारंभ हुआ जिसका आयोजन संतोष कुमार मंडल और बेला रानी मंडल ने किया संध्या 6.30 बजे ठाकुरजी की संध्या आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ पूजा आरती पंडित नित्यानंद गोस्वामी ने किया उसके बाद सुनील कुमार दे ने उपस्थित भक्तजनों को स्वागत करते हुए कथामृत के लेखक महेंद्र गुप्त की जीवनी पर प्रकाश डाला

माताजी आश्रम का आठ द्विवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव रसुनचोपा गांव से शुरू हुआ रामकृष्ण कथामृत इस युग का भागवत है- सुनील कुमार दे

पोटका- आज रसुनचोपा गांव में आठ द्विवसीय रामकृष्ण कथामृत का शुभारंभ हुआ जिसका आयोजन संतोष कुमार मंडल और बेला रानी मंडल ने किया संध्या 6.30 बजे ठाकुरजी की संध्या आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ पूजा आरती पंडित नित्यानंद गोस्वामी ने किया उसके बाद सुनील कुमार दे ने उपस्थित भक्तजनों को स्वागत करते हुए कथामृत के लेखक महेंद्र गुप्त की जीवनी पर प्रकाश डाला


श्री दे ने कहा कि रामकृष्ण कथामृत इस युग का भागवत है और महेंद्र गुप्त को इस युग का व्यासदेव् कहा गया है।उसके बाद शंकर चंद्र गोप ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया उन्होंने ने कहा कि,्रा्मकृष्ण कथामृत एक अनमोल भक्ति ग्रंथ हैं।रामकृष्ण कथामृत इस युग का अमृत है जो पीकर हम सभी प्रकार का दुःख का निवारण कर सकते है।


उसके बाद वेला रानी मण्डल ने शारदा माँ की जीवनी और नित्यानंद गोस्वामी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पाठ किया।इसके बाद भक्ति संगीत प्रस्तुत की गई जिसमें पतित पावन दास, प्रवीर दास, सुनील कुमार दे,तड़ित मंडल,भास्कर चंद्र दे,रेवा गोस्वामी ,भवतारणआदि ने भाग लिया।हरिनाम संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।अंत में प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साहू ने किया।इस अवसर पर बेला रानी मंडल,बुलु मंडल,सावित्री गोप,सुजाता मरल,लोचना मंडल,तपन मंडल,हिरण महतो,सनातन महतो,सुबोध मंडल,स्वपन कुमार मंडल,तपन मंडल,काजल मंडल,बिमल मंडल,भबतारण मंडल,शिला पालित,अंजली मंडल,बलराम गोप,सुधीर सरदार,कृष्ण पद मंडल,तरुण मंडल,तपन कुमार मंडल के अलावे काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!