कथामृत उत्सव तीसरा दिन हाता गांव में आयोजित सत्संग से जीवन बदलता है- सुनील कुमार दे
माताजी आश्रम हाता द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का तीसरा दिन आज हाता गांव में आयोजन किया गया इसका आयोजन कृष्ण गोप ने किया। संध्या 6.30 बजे ठाकुर जी की संध्या आरती के साथ अनुष्ठान शुरू हुई पूजा आरती पंडित सुधांशु मिश्र ने की

कथामृत उत्सव तीसरा दिन हाता गांव में आयोजित
सत्संग से जीवन बदलता है- सुनील कुमार दे
पोटका- माताजी आश्रम हाता द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का तीसरा दिन आज हाता गांव में आयोजन किया गया
इसका आयोजन कृष्ण गोप ने किया। संध्या 6.30 बजे ठाकुर जी की संध्या आरती के साथ अनुष्ठान शुरू हुई पूजा आरती पंडित सुधांशु मिश्र ने की उसके बाद शंकर चंद्र गोप ने उपस्थित सभी भक्तजनों का स्वागत किया और कथामृत उत्सव का महत्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर सुनील कुमार दे ने कहा कि सत्संग से जीवन बदलता है।अगर हम चोर लोगों के साथ रहेंगे तो चोरी करने की इच्छा होगी अगर शराबी के साथ रहेंगे तो शराब पीने की इच्छा होगी और हम भक्तजनों के साथ रहेंगे तो भगवान का नाम लेने की इच्छा होगी।अर्थात हमारा संगत जैसे होंगे हमारा जीवन और कर्म भी उसी तरह की होगी
उसके बाद कमल कांति घोष ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया।उन्होंने कहा कि रामकृष्ण कथामृत में सारी समस्याओं का समाधान है।यह धार्मिक ग्रंथ सबके लिए है।इस अवसर पर भक्ति संगीत का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें बादल मामा, सुनील कुमार दे,भास्कर दे,पतित पावन दास, प्रवीर दास, तड़ित मंडल,रेवा गोस्वामी और माताजी आश्रम के महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर शारदा मां की जीवनी और स्वामी विवेकानंद की जीवनी का पाठ किया गया।अंत में हरिनाम और हरिलुट किया गया।अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
अंत में कृष्ण गोप ने धन्यवाद ज्ञापन किया।।इस अवसर पर भास्कर दे,तरुण दे,स्वपन दे,सावित्री गोप,कृष्ण कांत मंडल,तपन मंडल,स्वपन मंडल,तपन दे,हिरण महतो,सनातन महतो,तपन मंडल, साहू,बलराम गोप,राजकुमार साहू,नारायण चटर्जी, लोचना मंडल,अंजलि मंडल,बन्दना मंडल,सुजाता मरल,महितोष गोप,नित्यानंद गोस्वामी के अलावे भिन्न गांव के भक्तगण काफी संख्या में उपस्थित थे।अनुष्ठान का संचालन सुनील कुमार दे ने किया