केबुल टाउन स्थित बिरला लक्ष्मी नारायण मंदिर में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया गया
जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने कहा कि सावन की तीसरी सोमवारी का बहुत ही महत्व है भगवान शंकर के प्रति सनातनी हिंदू पूरी आस्था व्यक्त करता है। भगवान शिव ने जन कल्याण के लिए विष का पान किया था। उनका शरीर विष के प्रभाव से गर्म हो गया था। इसी गर्मी को शांत करने के लिए बाबा भोलेनाथ को शीतल जल से अभिषेक किया जाता है

जमशेदपुर- आज केबुल टाउन स्थित बिरला लक्ष्मी नारायण मंदिर में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर विधायक सरयू राय भी उपस्थित थे।
जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने कहा कि सावन की तीसरी सोमवारी का बहुत ही महत्व है भगवान शंकर के प्रति सनातनी हिंदू पूरी आस्था व्यक्त करता है। भगवान शिव ने जन कल्याण के लिए विष का पान किया था। उनका शरीर विष के प्रभाव से गर्म हो गया था। इसी गर्मी को शांत करने के लिए बाबा भोलेनाथ को शीतल जल से अभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक किया जाता है। यह पूरा कार्यक्रम महिला समिति कर रही है और इसके पुण्य की भाग वे बनेगी।
वहीं झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की महासचिव मंजू सिंह ने बताया कि जमशेदपुर वासियों के सुख ,समृद्धि और शांति के लिए सामूहिक जलाभिषेक और रुद्राभिषेक हम लोग सभी महिलाएं मिलकर कर रही हैं। इसमें दूर-दूर से सभी समाज की महिलाएं शामिल हुई है। वरिष्ठ व्यक्तियों को भी हमने यहां पर आमंत्रित किया है।
सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद भजन का कार्यक्रम होगा और सभी महिलाएं सामूहिक रूप से फलाहार भी करेगी।