झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक सम्पन्न झारखंड प्रभा का 17 वां अंक का होगा प्रकाशन
बैठक में सर्व सम्मति से बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का 17 वां अंक का दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया तथा पत्रिका की विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई

पोटका- झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक सम्पन्न झारखंड प्रभा का 17 वां अंक का होगा प्रकाशन जनमेजय सरदार,करुणामय मंडल और विकास कुमार भकत को बनाया गया पत्रिका का संरक्षक
आज माताजी आश्रम हाता में झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का एक जरुरी बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष भवतारण मंडल ने की बैठक के पूर्व परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप ने उपस्थित सदस्यों, साहित्यकारों और साहित्य संस्कृति प्रेमियों को स्वागत किया और बैठक बुलाने का उद्देश्य पर प्रकाश डाला।परिषद के कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू ने विगत वर्षों की पत्रिका का आय व्यय प्रस्तुत किया जिसको सदस्यों ने पारित कर दिया बैठक में सर्व सम्मति से बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का 17 वां अंक का दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया तथा पत्रिका की विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पत्रिका को आकर्षणीय करने पर बल दिया गया।पत्रिका के लिए रचनाएं और विज्ञापन देने का अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 तक रखा गया।बैठक में पत्रिका के लिए संरक्षक के रूप में समाजसेवी जनमेजय सरदार,साहित्यकार करुणामय मंडल और शिक्षक विकास कुमार भकत को रखा गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन भवतारण मंडल ने दिया तथा बैठक का संचालन झारखंड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने किया।बैठक में सनत मंडल,आशीष कुमार मंडल,नित्य गोपाल गोस्वामी,निशित कुमार दास,विकास कुमार भकत,जनमेजय सरदार,करुणामय मंडल,बलराम गोप,सुदीप कुमार मुखर्जी, उज्वल कुमार मंडल,आशुतोष मंडल,मोनी पाल,मृणाल कांति पाल,कृष्ण पद मंडल,रवि कांत भकत,माणिक लाल महतो,स्वपन मंडल,चिंतामणि त्रिपाठी, डॉक्टर ओम प्रकाश चौबे घायल, हिमाद्रि शंकर भकत आदि उपस्थित थे।परिषद की अगली बैठक आगामी 27 जुलाई 2025 रविवार को सुबह 9 बजे माताजी आश्रम हाता में होगी