जद (यू) बिहार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जमशेदपुर में हुआ आगमन एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जनता दल (यूनाइटेड) बिहार की महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ भारती मेहता का आगमन जमशेदपुर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने हेतु हुआ इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई नेताओं ने निर्मल गेस्ट हाउस बिष्टुपुर में उनका जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया

जद (यू) बिहार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जमशेदपुर में हुआ आगमन एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जमशेदपुर – जनता दल (यूनाइटेड) बिहार की महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ भारती मेहता का आगमन जमशेदपुर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने हेतु हुआ
इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई नेताओं ने निर्मल गेस्ट हाउस बिष्टुपुर में उनका जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया
इस अवसर पर ड़ॉ मेहता ने झारखंड में बसे बिहार राज्य के मूलनिवासियों का आवाहन करते हुए कहा की आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के समस्त उम्मीदवारों का समर्थन करें और पुनः सुशासन की सरकार बनाने में अपना योगदान दे
स्वागत सम्मारोह में जद (यू) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि युवा नेता अमित शर्मा, अमरेश राय, अमित कुमार, ममता सिंह, ममता ठाकुर, सबिता ठाकुर, नंदिनी नाग, रीना देय, उषा यादव, पूजा महानंद एवं अन्य साथी मौजूद रहें.