भगवान सिंह अपने पद से फौरन इस्तीफा दें – कुलबिंदर
संस्था कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने बलात्कार जैसे घृणित मामले का आरोप झेल रहे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला से फौरन इस्तीफा देने की मांग की है

भगवान सिंह अपने पद से फौरन इस्तीफा दें – कुलबिंदर
जमशेदपुर- संस्था कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने बलात्कार जैसे घृणित मामले का आरोप झेल रहे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला से फौरन इस्तीफा देने की मांग की है।
सिख रहित मर्यादा का हवाला देते हुए कुलविंदर सिंह ने कहा कि पर स्त्री गमन का आरोप प्रधान एवं महासचिव पर लगा है। इस तरह का आरोप लगने पर कोई व्यक्ति खुद को सिख होने का दावा नहीं कर सकता है। उसका अमृत संस्कार भी खंडित हो जाता है। कुलविंदर सिंह ने याद दिलाया कि सनातनी होने की बात बारीडीह में सिखों के बीच प्रचारित की गई और संगत को भड़काया गया। फिर पद से हटाने का ड्रामा हुआ। जब गुरमुख सिंह मुखे को हटाया गया तथा मामूली वीडियो वायरल होने पर सोनारी के प्रधान से इस्तीफा लिया गया। तो आप इस्तीफा देने में देरी क्यों कर रहे हैं। यदि भारतीय संविधान और न्यायालय में उनकी आस्था है तो फौरन इस्तीफा दें। जिस दिन वे दोनों दोष मुक्त हो जाएंगे पूरे कोल्हान की संगत ढोल नगाड़े के साथ सीजीपीसी कार्यालय में लाकर बैठाएगी।