Uncategorized
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का जमशेदपुर में भव्य स्वागत
जमशेदपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के जमशेदपुर आगमन पर आज पारडीह काली मंदिर के समीप सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह भाजयुमो के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। शशांक राज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आहवान किया और संगठन को और अधिक मजबूती देने की बात कही