Uncategorized

आर डी टाटा गोल चक्कर तक राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय भारत बंद के दौरान जमशेदपुर के बर्मामाइंस से आर डी टाटा गोल चक्कर साकची तक एक रैली का आयोजन किया गया

श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललन यादव ने भी केंद्र सरकार के जन विरोधी नियमों एवं क्रियाकलापों की घोर भर्त्सना करते हुए सरकार से मांग किया कि श्रम विरोधी जिन नियमों को जबरदस्ती श्रमिकों पर थोपा गया है उसे अविलंब वापस लें अन्यथा पूरे देश में जबरदस्त आंदोलन होना सुनिश्चित है

जमशेदपुर- विपरीत मौसम के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल के पूर्वी सिंहभूम जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललन यादव राष्ट्रीय जनता दल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमलेश यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा के नेतृत्व में आज जमशेदपुर के आर डी टाटा गोल चक्कर तक राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय भारत बंद के दौरान जमशेदपुर के बर्मामाइंस से आर डी टाटा गोल चक्कर साकची तक एक रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली का आयोजन राष्ट्रीय जनता दल संगठित मजदूर यूनियन जमशेदपुर और ट्रक टेंपो चालक संघ
जमशेदपुर के द्वारा हुआ इस मौके पर काफी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया और केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी बंदी आंदोलन का समर्थन किया इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुभाष यादव ने केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए नई श्रम कानून को मजदूर विरोधी करार देते हुए मजदूरों से आवाहन किया कि इन नए मजदूर विरोधी कानून का पूरे राष्ट्र में पुरजोर विरोध किया जा रहा है और आगे भी विरोध किया जाएगा जब तक की केंद्र सरकार के द्वारा यह कानून वापस नहीं लिए जाते हैं जमशेदपुर श्रमिकों की नगरी है मजदूर हित के विरोध में बनाए गए हर कानून का राष्ट्रीय जनता दल विरोध करती है। भाजपा के कुशासन से समाज के सभी वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं चाहे वह विद्यार्थी हो, व्यापारी हो, किसान हो, आम जन मानस हो, श्रमिक हो, अधिवक्ता हो या सुरक्षाकर्मी हो। ऐसी सरकार से क्या लाभ जो जन विरोधी कार्यों को निरंतर बढ़ावा दे रही है इस मौके पर उपस्थित श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललन यादव ने भी केंद्र सरकार के जन विरोधी नियमों एवं क्रियाकलापों की घोर भर्त्सना करते हुए सरकार से मांग किया कि श्रम विरोधी जिन नियमों को जबरदस्ती श्रमिकों पर थोपा गया है उसे अविलंब वापस लें अन्यथा पूरे देश में जबरदस्त आंदोलन होना सुनिश्चित है। आज के बंदी के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, महासचिवों कोषाध्यक्षों, सचिवों के अलावा उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय महासचिव अभिषेक कुमार सचिन नंदू दुलाल चक्रवर्ती , कार्यकारिणी सदस्य संजय यादव , काशी घोष, शिवकुमार राय एस के शर्मा, वसीकुर रहमान, मुजफ्फर अरशद, रिजवान खान, मोहम्मद सलीम, असगर अली, प्रेमनाथ सिंह, बब्बन यादव के अलावा काफी संख्या में और संगठित मजदूर यूनियन जमशेदपुर के सदस्यों और ट्रक टेंपो चालक संघ पूर्वी सिंहभूम के चालकों ने काफी संख्या में हिस्सा लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!