Uncategorized

ताइवान में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 में, भारतीय गेटबॉल संघ (आई.जी.यू.) ने गेटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया

आई.जी.यू. ने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया

ताइपेई सिटी, ताइवान-  ताइवान में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 में, भारतीय गेटबॉल संघ (आई.जी.यू.) ने गेटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

आई.जी.यू. का मुख्यालय भुवनेश्वर में स्थित है, और झारखंड का राज्य स्तरीय संगठन रांची में है, जिसके अध्यक्ष  बलराम तांती हैं आई.जी.यू. ने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे: द्वैपायन पटनायक, उमाकांत पाणि, सर्वेश्वर महापात्र और दिलीप षाड़ंगी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही तथा विभिन्न देशों के शीर्ष दावेदारों के खिलाफ अपने सभी मैचों में जीत हासिल की। ​​गेटबॉल, वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 में शामिल 35 खेलों में से एक था। ताइवान में 61 स्थानों पर आयोजित इस भव्य खेल आयोजन में 108 देशों के 25,049 एथलीटों ने भाग लिया। टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्वर्ण पदक उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!