सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली का आयोजन
संविधान बचाओ रैली को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा के नेता गण बीर बधुओं के उजड़े सिंदूर के नाम पर वोट बटोरना चाहते हैं जो निंदनीय हैं उन्होंने कहा की भाजपा भारत के संविधान की आत्मा को नष्ट करना चाहती है अध्यादेश के माध्यम से जनोपयोगी क़ानून को समाप्त करना चाहती है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली का आयोजन
सरायकेला खरसावां – कांग्रेस सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आज ऐतिहासिक रूप से हजारों लोगों की मौजूदगी में आदित्यपुर जय प्रकाश उधान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया
रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहज़ादा अनवर मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव अजय सिंह जिला पर्यवेक्षक रामाश्रय प्रसाद जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव आदि विशिष्ट अतिथि स्वरूप मौजूद रहे एवं सभा को सम्बोधित किया
संविधान बचाओ रैली को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा के नेता गण बीर बधुओं के उजड़े सिंदूर के नाम पर वोट बटोरना चाहते हैं जो निंदनीय हैं उन्होंने कहा की भाजपा भारत के संविधान की आत्मा को नष्ट करना चाहती है अध्यादेश के माध्यम से जनोपयोगी क़ानून को समाप्त करना चाहती है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है
मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी देश के जननेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान पर आंच नहीं आने देगी उन्होंने कहा की भाजपा के लोग अगर सिंदूर लेकर आपके घर आते है तो आप वही सिंदूर उनके चेहरे पर पोत दीजिएगा
जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि संविधान बचाओ रैली के माध्यम से भाजपा की संविधान को नष्ट करने आरक्षण को समाप्त करने की साजिश का भांडा फोड़ किया जा रहा है जिला स्तरीय रैली के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैली का आयोजन किया जाएगा
कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां ज़िला वरीय उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा,उपेंद्र शर्मा प्रदेश सचिव सुरेश धारी जोसाई मार्डी, रामशंकर पांडेय, आनंद बिहारी दुबे धर्मेंद्र सोनकर नगर अध्यक्ष राहुल यादव जिला महामंत्री खिरोड़ सरदार राकेश तिवारी अवधेश सिंह संगीता प्रधान झरना मन्ना गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी खरसावां अध्यक्ष कोंडो कुंभकार चांडिल अध्यक्ष राजाराम महतो बिपत तारिणी महतो दुर्योधन गोप लाल मोहन महतो राकेश तिवारी छोट राय किस्कु देबू चटर्जी सचिन हेम्ब्रम प्रमोद सिंह गंभीर सिंह लोहा सिंह जगदीश नारायण चौबे समरेंद्र तिवारी पुत्तरा मोहंती राजू लोहार मुन्ना सिंह छोटेलाल तिवारी टीएन दुबे अजय ओझा मन्नू तिवारी विजय झा प्रवीण कुमार धर्मेंद्र वत्स रामबृक्ष गुप्ता रवींद्र मंडल प्रकाश मंडल मुकेश श्रीवास्तव कुणाल राय संजय सिंह बीरेंद्र तिवारी अरविंद सिंह मोहन लाल यादव सोनू यादव समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे