संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त से बाहर – आनंद बिहारी दुबे
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आहवान पर गदड़ा मण्डल कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में नुक्कड सभा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी के अध्यक्षता में राहरगोडा चौक पर आयोजित की गई। जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया

संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त से बाहर – आनंद बिहारी दुबे
जमशेदपुर- राहरगोडा – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आहवान पर गदड़ा मण्डल कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में नुक्कड सभा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी के अध्यक्षता में राहरगोडा चौक पर आयोजित की गई। जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया
नुक्कड सभा को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार में भारत के संविधान को तोडने एवं बदलने के लिए कुचक्र रचने का कार्य कर रही है। इन्ही लोगों ने 400 पार का नारा इस लिए दिया कि संविधान को बदल देंगे। लेकिन हम आम जनता से अपील करते है कि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी के द्वारा निर्मित भारतीय संविधान से तनिक भी छेडछाड किया गया तो हम लोग बर्दाश्त नही करेंगे। बाबासाहेब ने संविधान के रचना में समाज के सभी वर्गों के साथ साथ सभी लोगों का समावेश किया है। जिसे बदना या छेडछाड समाज हित में अनुचित होगा। हम सबों को संविधान के रक्षार्थ जागरूक रहना होगा।
आज मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को निजी हित में दुर्भावना से प्रेरित हो कर उपयोग कर रही है। आज सरकारी उपक्रमों को निजीकरण की जा रही है। इससे भारत कमजोर हुआ है। इन सब बातों से आम जनता को सतर्क रहना चाहिए।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गदड़ा, राहरगोडा, बारीगोडा, गोविन्दपुर क्षेत्र में टाटा मोटर्स, न्यूवोको, टाटा पावर, स्ट्रीप व्हील कम्पनी को इस सभा के माध्यम से आगाह करना चाहता हूँ कि सभी कम्पनियां सी एस आर के तहत अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें। इन क्षेत्रों में तथा पंचायतों में शुद्ध पानी, साफ-सफाई, सड़क, क्लब, पार्क, सड्कों की साफ-सफाई, मार्निग वाकिंग पथ, मैरेज हाॅल बनाने के दिशा में सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें, अन्यथा बड़े आंदोलन के लिए कम्पनिया तैयार रहे। गांव और पंचायत क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नही किया जाएगा।
नुक्कड सभा को प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार के कारण देश में बेरोजगारी की समस्या बिकवाल रुप धारण कर लिया है।
मण्डल पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई ने हर घर का परिवार का कमर तोड़ दिया है।
प्रदेश सचिव खगेन चन्द्र महतो ने कहा कि मोदी सरकार के राज में चिकित्सा बहुत. महंगी हो गई है। शिक्षा भी बहुत महंगी हो गई है। भाजपा सरकार से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। सभा में कांग्रेस पार्टी में मौसमी सहित अनेको लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया तथा कांग्रेस पार्टी से जुड़कर साथ चलने का वचन दिया।
नुक्कड सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी, सुनीता टोप्पो, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष रामदरस चौधरी, मण्डल पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद, अरविंद साहू चेयरमैन सेवादल, राजा सिंह राजपूत, मुन्ना मिश्र, अमर कुमार मिश्र, निखिल कुमार, संजय तिवारी अधिवक्ता, लक्की शर्मा, सुरज मुण्डा, नारायण डे, मौसमी दास, नरेश गौरा, कृष्णजी, संतोष पाण्डेय सहित कांग्रेसजन एवं आम जनता शामिल हुए।