Uncategorized

पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा नया बस्ती की छात्राओं को प्रथम स्थान आने पर सम्मानित किया

बागबेड़ा के प्रत्येक पंचायत में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने का लिया गया निर्णय

पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा नया बस्ती की छात्राओं को प्रथम स्थान आने पर सम्मानित किया

बागबेड़ा के प्रत्येक पंचायत में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने का लिया गया निर्णय

जमशेदपुर- बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बागबेड़ा नया बस्ती में उप मुखिया मुकेश सिंह के नेतृत्व में मेधावी छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह जैक बोर्ड के दसवीं क्लास के प्रथम स्थान हुए छात्राओं के लिए रखा गया था। इस सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बागबेड़ा नया बस्ती के चार छात्राओं संध्या दास, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति मिश्रा को मेडल, अंग वस्त्र एवं चित्र भेंटकर सम्मानित कर मनोबल को बढ़ाया गया। इस दौरान छात्राओं को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार भी किया गया। चारों छात्राएं ने शिक्षा के क्षेत्र में बागबेड़ा का नाम रोशन किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने शुभकामना देते हुए काफी सराहा।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया मुकेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सम्मान समारोह बागबेड़ा के प्रत्येक पंचायत में प्रथम स्थान पाने वाले छात्राओं को चयनित कर सम्मानित किया जाएगा। इसकी शुरुआत उतरी बागबेड़ा पंचायत से शुरू की गई है।
इस मौके पर उप मुखिया मुकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, गोपाल पंजियारा, प्रदीप ठाकुर, आनंद कुमार, अमन कुमार, साजन कुमार, संजय ठाकुर, दीपक सिंह, पोरेश कायल, सौरभ अग्रहरि, पंकज पंजियारा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!