पं. नेहरु के पुण्य तिथि पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कमिटी ने किया
पं. जवाहर लाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे। आज भारत उन बताए मार्ग पर चल कर सभी कठिनाई को पार करते हुए विकासशील देश के रुप में जाना जाता है

पं. नेहरु के पुण्य तिथि पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कमिटी ने किया
जमशेदपुर- बारीडीह – जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पं. जवाहर लाल नेहरु के पुण्य तिथि के अवसर पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन विद्यापतिनगर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे। आज भारत उन बताए मार्ग पर चल कर सभी कठिनाई को पार करते हुए विकासशील देश के रुप में जाना जाता है। उनके पुण्य तिथि के अवसर पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आज कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने उनके पुण्य तिथि पर शर्बत का विवरण कर पं. नेहरु जी के आदर्शों को जीवंत किया है। पं. नेहरु जी हम सबों के दिल में हमेशा याद किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, अतुल गुप्ता प्रखण्ड अध्यक्ष गोलमुरी, राजेश चौधरी, संजय घोष प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसा नगर, गुरुपदो गोराई मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, सुनीता ओझा, रंजीत झा, अखिलेश यादव, सचिन कुमार सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष, सुशील घोष सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।