Uncategorized
जमशेदपुर प्रधान डाकघर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ डाकपाल द्वारा किया गया
उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और काम की थकान से तुरंत मुक्ति दिलाते हैं। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्षा प्रसाद ने दो राउंड में सफलता प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया

जमशेदपुर- जमशेदपुर प्रधान डाकघर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ डाकपाल द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और काम की थकान से तुरंत मुक्ति दिलाते हैं। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्षा प्रसाद ने दो राउंड में सफलता प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया।
अगले राउंड में सत्येंद्र झा, महेंद्र शर्मा, दीपेश कुमार, अकरम अली, निशांत कुमार, रक्षा प्रसाद और अभिषेक देवगम सहित अन्य प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे
प्रतियोगिता में जमशेदपुर प्रधान डाकघर के अलावा सोनारी और चांडिल उपडाकघर के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। आगे और अधिक महिला कर्मचारियों की भागीदारी की उम्मीद है, जो विभाग में सकारात्मक माहौल बनाएगी