जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला के नवनियुक्त उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के जमशेदपुर कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात किया
इस मौके पर पुष्प गुच्छ और भारत स्काउट एंड गाइड का प्रतीक चिन्ह स्कार्फ पहना कर उनका अभिनंदन किया। इस मुलाकात के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न विद्यालयों में मौजूदा स्काउट एंड गाइड की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया

जमशेदपुर- आज जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला के नवनियुक्त उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के जमशेदपुर कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात किया।
इस मौके पर पुष्प गुच्छ और भारत स्काउट एंड गाइड का प्रतीक चिन्ह स्कार्फ पहना कर उनका अभिनंदन किया। इस मुलाकात के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न विद्यालयों में मौजूदा स्काउट एंड गाइड की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया , साथ ही जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी प्रदान किया
पूर्वी सिंहभूम जिला भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के पदेन पद संरक्षक हेतु निवेदन किया जिसे उपायुक्त ने सहमति प्रदान किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने भारत स्काउट एंड गाइड के बेहतर कार्यों हेतु सहयोग का निवेदन किया। इस दौरान जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया
उपायुक्त ने ध्यान पूर्वक प्रतिनिधि मंडल के आग्रह/निवेदन को सुना एवं स्काउट एंड गाइड संगठन के मजबूती हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने किया उनके साथ जिला आयुक्त कब्स सह राज्य प्रतिनिधि स्काउट श्याम कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह , स्काउट मास्टर डब्लू रहमान, मानस महापात्र गाइड एम ममतेश्वरी की मौजूदगी बनी रही।