झारखण्ड मईयां सम्मान योजना पूर्वी सिंहभूम में 207000 महिलाओं के खाते में जाएंगे 71 करोड़ 75 लाख, जानें क्यों 57000 महिलाएं रहेंगी वंचित
पूर्वी सिंहभूम जिले की जमशेदपुर समेत विभिन्न इलाकों में रहने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। यहां की झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दो लाख सात हजार लाभुक महिलाओं के खाते में 71 करोड़ 75 लाख रुपये की रकम भेजी जा रही है। गुरुवार से खातों में रकम भेजने का काम शुरू कर दिया गया है

झारखण्ड मईयां सम्मान योजना पूर्वी सिंहभूम में 207000 महिलाओं के खाते में जाएंगे 71 करोड़ 75 लाख, जानें क्यों 57000 महिलाएं रहेंगी वंचित
जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिले की जमशेदपुर समेत विभिन्न इलाकों में रहने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। यहां की झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दो लाख सात हजार लाभुक महिलाओं के खाते में 71 करोड़ 75 लाख रुपये की रकम भेजी जा रही है। गुरुवार से खातों में रकम भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। दो-तीन दिन में सभी महिलाओं के खाते में रकम चली जाएगी। अधिकारियों ने न्यू झारखण्ड वाणी संवाददाता को बताया कि जिले को सरकार की तरफ से बुधवार को आवंटन भेज दिया गया है। अभी सरकार की तरफ से आदेश है कि महिलाओं को एक-एक महीने की किस्त अदा की जाए। इस तरह, लाभुक महिलाओं के खाते में अप्रैल माह की किस्त भेजी जा रही है।
एक लाख 87 हजार महिलाओं के मिलेगी एक माह की राशि
पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दो लाख 64 हजार लाभुक हैं। इनमें से 77 हजार लाभुक जांच के दायरे में थीं। इन लाभुकों को जनवरी, फरवरी और मार्च की किस्त नहीं दी गई थी। बाकी बचीं एक लाख 87 हजार महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च की किस्त के तौर पर प्रति एकाउंट में 7500 रुपये भेज दिए गए थे। अधिकारियों ने द फोटॉन न्यूज अखबार को बताया कि इन एक लाख 87 हजार महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल माह की किस्त भेजी जा रही है। इन महिलाओं के खाते में एक महीने की किस्त 2500 रुपये की राशि भेजी जा रही है।
20 हजार महिलाओं को दिए जाएंगे 20 करोड़ रुपये
जिले की झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 20 हजार महिलाओं को 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह वह महिलाएं हैं जो जांच के दायरे में थीं। इन महिलाओं की जांच पूरी हो गई है और यह महिलाएं योग्य लाभुक पाई गई हैं। अधिकारियों ने न्यू झारखण्ड वाणी संवाददाता को बताया कि इन महिलाओं को जनवरी से लेकर अप्रैल तक की चार महीने की किस्त दी जाएगी। इन महिलाओं के खाते में एक साथ 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। बाकी 57 हजार लाभुकों की जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे जैसे जांच में महिलाएं योजना के लिए योग्य लाभुक पाई जाएंगी वैसे वैसे उनके खाते में भुगतान भेजा जाएगा।