झारखंड हॉकी ने अपने द्रोणाचार्य को खो दिया – नन्द जी प्रसाद
अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी नंद जी प्रसाद ने महिला हॉकी कोच प्रतिमा बरवा की निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि झारखंड में महिला हॉकी ने अपने द्रोणाचार्य को खो दिया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है

झारखंड हॉकी ने अपने द्रोणाचार्य को खो दिया – नन्द जी प्रसाद
जमशेदपुर- अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी नंद जी प्रसाद ने महिला हॉकी कोच प्रतिमा बरवा की निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि झारखंड में महिला हॉकी ने अपने द्रोणाचार्य को खो दिया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है महिला हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने द्रोणाचार्य का भूमिका निभाते हुए झारखंड में कई महिला हॉकी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ झारखंड भी गौरवान्वित हुआ है हॉकी को बढ़ाने में काफी संघर्ष करके झारखंड हॉकी को एक नया आयाम दिया है उनके इस संघर्ष को झारखंड कभी भूलेगा नहीं। कई महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी बड़ी दीदी एवं मां का दर्जा भी प्रतिमा बरवा को दिया है झारखंड हॉकी संघ एवं झारखंड सरकार से हम आशा करते हैं ऐसे गरिमामयी में कोच को सम्मानपूर्वक विदा करे ताकि कल झारखंड का हर खिलाड़ी हर कोच अपने को गौरवान्वित महसूस करें उक्त जानकारी नंद जी प्रसाद महासचिव ऑल इंडिया कराटे डो फेडरेशन ने दी है