हरविंदर सिंह मंटू सर्वाधिक मत प्राप्त कर साकची गुरुद्वारा के प्रधान बने
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का चुनाव करवाने के लिए बनाई गई पांच सदस्य चुनाव कमेटी नरेंद्र पाल सिंह अमरजीत सिंह भामरा परविंदर सिंह सोहल सरजीत सिंह लखविंदर सिंह की देखरेख में सुबह 8 बजे से 4 बजे तक साकची गुरुद्वारा डोयड़ी साहब के नीचे बनाए गए बुथ में कुल 1831 वोटर लिस्ट में 904 लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया

हरविंदर सिंह मंटू सर्वाधिक मत प्राप्त कर साकची गुरुद्वारा के प्रधान बने
जमशेदपुर – सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का चुनाव करवाने के लिए बनाई गई पांच सदस्य चुनाव कमेटी नरेंद्र पाल सिंह अमरजीत सिंह भामरा परविंदर सिंह सोहल सरजीत सिंह लखविंदर सिंह की देखरेख में सुबह 8 बजे से 4 बजे तक साकची गुरुद्वारा डोयड़ी साहब के नीचे बनाए गए बुथ में कुल 1831 वोटर लिस्ट में 904 लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया
जिसमें प्रधान पद के तीन उम्मीदवारों में हरविंदर सिंह मंटू को 823 मत जसवीर सिंह गांधी को 37 मत एवं परमजीत सिंह काले को 33 मत पड़े पांच मत पत्र ब्लैंक पाए गए एवं छह मतपत्र गायब पाए गए इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट दीपक सिंकु एवं साकची के थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद रहे प्रारंभिक चरण में साकची के निशान सिंह ग्रुप के कुछ लोगों द्वारा वोट ना पड़े इसके लिए विरोध किया परंतु पुलिस की मौजूदगी के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सुरजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू परमजीत सिंह दलजीत सिंह रोशन गुरचरण सिंह शेखर सुरेंद्र सिंह शिंदे दलबीर सिंह जसवंत सिंह जसु सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल सुखवंत सिंह सुक्कू अमरीक सिंह हरदीप सिंह डीपी अमृतपाल सिंह आदि कई अन्य लोग सक्रिय रहे ताकि चुनाव में कोई विघ्न न डाल सके 4 बजे वोटिंग बंद हो गई उसके बाद मत पत्रों की गिनती शुरू हुई जिसमें 823 मत पाकर हरविंदर सिंह मंटू को विजयी घोषित किया गया उसके बाद हरविंदर सिंह मंटू अपने सहयोगियों के साथ साकची गुरुद्वारा में गुरु महाराज का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे और वहां अरदास कर गुरु महाराज के प्रति आभार प्रकट किया इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह ने विजई होने का प्रमाण पत्र एवं स्रोपा देकर हरविंदर सिंह मंटू को विजई घोषित किया संचालन महासचिव अमरजीत सिंह ने किया उसके बाद हरविंदर सिंह मंटू अपनी टीम के साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सीजीपीएससी के अधिकारियों का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे और भगवान सिंह सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह पांच सदस्य कमेटी को शॉल एवं सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया सुबह 8 बजे से लेकर शाम तक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारी वहां पर डटे रहे