Uncategorized

गंगा दशहरा के दिन वृहस्पतिवार को गंगा महासभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने जिला के उपायुक्त को ट्वीट जारी कर मांग की है कि टाटा कंपनी को निर्देश जारी कर स्थान-स्थान पर गिर रहे नालों पर STP प्लांट लगवाने की कृपा करें

उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय विधायक  सरयू राय एवं राज्य के मुख्यमंत्री को भी दी है विदित हो कि टाटा कंपनी के अनेक केमिकल युक्त नालें स्वर्णरेखा नदी में गिर रहे हैं

जमशेदपुर- गंगा दशहरा के दिन वृहस्पतिवार को गंगा महासभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने जिला के उपायुक्त को ट्वीट जारी कर मांग की है कि टाटा कंपनी को निर्देश जारी कर स्थान-स्थान पर गिर रहे नालों पर STP प्लांट लगवाने की कृपा करें, जिससे स्वर्णरेखा नदी का जल दूषित ना हो

उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय विधायक  सरयू राय एवं राज्य के मुख्यमंत्री को भी दी है
विदित हो कि टाटा कंपनी के अनेक केमिकल युक्त नालें स्वर्णरेखा नदी में गिर रहे हैं। श्री पोद्दार का कहना है कि इन गंदे नालों का दूषित जल स्वर्णरेखा नदी के जल को प्रभावित कर रहा है। नदी पर निर्भर रहने वाले लोगों को चर्म रोग आदि हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रही है।
ट्वीट को अनेक लोगों ने रिपोस्ट किया है। जिसमें मुख्य रूप से सुखेन मुखोपाध्याय, श्रवण देबूका, मधु सिन्हा, ओम प्रकाश अग्रवाल, रवि शंकर झा, रमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल बंसल आदि के नाम सम्मिलित है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!