Uncategorized

एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला और पीड़ादायक है

एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

जमशेदपुर- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला और पीड़ादायक है। कहा कि उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हादसे में हताहत अन्य यात्रियों के प्रति भी संवेदना प्रकट की और कहा कि यह दुर्घटना पूरे देश को शोक-संतप्त कर गई है। बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। साथ ही, घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। यह समय हम सबको एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!