भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बागबेड़ा के निचले इलाकों में जाकर क्षेत्र भ्रमण किया गया
रेड क्रॉस द्वारा संचालित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में प्रभावित लोगों के रहने हेतु स्थान सुनिश्चित किया गया जहां लोग रात्रि विश्राम कर सके। रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के देख रेख में इस टीम ने जिला के अन्य निचले इलाकों विशेष कर शास्त्रीनगर, मेरीन ड्राइव क्षेत्र का भी भ्रमण किया

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बागबेड़ा के निचले इलाकों में जाकर क्षेत्र भ्रमण किया गया
तथा जल भराव की स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों में रह रहे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु निर्देश दिया गया साथ ही रेड क्रॉस द्वारा संचालित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में प्रभावित लोगों के रहने हेतु स्थान सुनिश्चित किया गया जहां लोग रात्रि विश्राम कर सके। रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के देख रेख में इस टीम ने जिला के अन्य निचले इलाकों विशेष कर शास्त्री नगर, मेरीन ड्राइव क्षेत्र का भी भ्रमण किया और वहां भी लोगों को जागरूक किया गया कि वह बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अपने व परिवार की सुरक्षा के लिए ऊपरी इलाकों में चले जाए।
रेड क्रॉस द्वारा किए गए कार्यों में बागबेड़ा थाना का सहयोग मिला बागबेड़ा थाना के प्रभारी के निर्देश पर थाना की गाड़ी सभी स्थानों पर रेड क्रॉस की टीम के साथ निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सूचना देने के लिए पहुंची। रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रेड क्रॉस के सभी कार्यकर्ताओं से अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है और अपने आसपास के इलाकों में विशेष कर नाला, नदी के निचले भाग में रह रहे लोगों को सहयोग देने का निर्देश दिया है।