भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है – सुबोध कांत सहाय
कांग्रेस पार्टी संपूर्ण राष्ट्र में और झारखंड प्रदेश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन बड़ी पैमाने में कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है। आम जनता को जागरूक करना जिसे केंद्र सरकार के नीति से भारत के संविधान पर बहुत बड़ा कुठाराघात पहुंच रहा है और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला स्तर, प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर और गांव स्तर पर इस अभियान को लेकर जाएंगे

भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है – सुबोध कांत सहाय
जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी ने संबोधित किया।
सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में आम जनता से 400 सीट मांगा इसके पीछे भाजपा का मंशा संविधान बदलने का था। परन्तु आम जनता ने भाजपा के गलत सोच को रोका
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को संसद के अंदर अपमानित करने का कार्य किया।
प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने जातीय जनगणना की बात सड़क से लेकर सदन तक उठाया। अंततः केंद्र सरकार को इसकी मंजूरी देनी पड़ी लेकिन भाजपा की मनसा जातीय जनगणना के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को न्याय देने की नहीं थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता के कारण जातीय जनगणना हम सबों के बीच में होगी इससे समाज को बहुत बड़ा लाभ होगा। भाजपा के नेतृत्व ने आदिवासियों के मान सम्मान के लिए जातीय जनगणना में सरना धर्म कोड का प्रावधान नहीं किया यह घोर चिंतनीय विषय है। आम जनता को इस पर सतर्क होने की आवश्यकता है। हमारे नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के लिए गए निर्णय के आलोक में नोट बंदी पर भी सवाल खड़े किए थे। नोट बंदी करना भाजपा की बहुत बड़ी भूल थी।
कांग्रेस पार्टी संपूर्ण राष्ट्र में और झारखंड प्रदेश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन बड़ी पैमाने में कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है। आम जनता को जागरूक करना जिसे केंद्र सरकार के नीति से भारत के संविधान पर बहुत बड़ा कुठाराघात पहुंच रहा है और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला स्तर, प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर और गांव स्तर पर इस अभियान को लेकर जाएंगे और आम जनता को जागरूक करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने देश की खातिर अपना पूर्ण समर्थन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिया। हमारी सेवा ने वीरता के साथ आतंकवादियों को और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, लेकिन एकाएक सीजफायर की घोषणा हो गई।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचा रही है तथा इसका इस्तेमाल मनमाने ढंग से कर रही है। भाजपा सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर अनेकों कार्य कर रही है। वक्फबोर्ड के संबंध में भी हड़बड़ी में लिया गया निर्णय है। अनेकों परिस्थितियां हैं जो भारत के संविधान को भारी क्षति भाजपा के राज्य में हो रही है। इससे हर व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक हो गया है।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कांग्रेस कार्यालय में सुबोध कांत सहाय एवं शहजादा अनवर का अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया।
संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश शहजादा अनवर, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, तरुण डे, संजीव श्रीवास्तव, सलीम खान, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अरुण सिंह, अमित श्रीवास्तव, राकेश साहू, सन्नी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।