भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन
आजादी के जंग के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा श्रद्धाभाव से मनाया गया आज भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन
जमशेदपुर- आजादी के जंग के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा श्रद्धाभाव से मनाया गया आज भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य रूप से मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने अमर क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने युवाओं को संगठित कर अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सशस्त्र संग्राम किया था उनकी वीरता की गाथायें झारखंड के गांवों में श्रद्धा एवं गौरव के साथ सुनाये जाते हैं। कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा युवाओं के दिलों में बसते हैं। धरती आबा बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, आत्मबल और अद्वितीय नेतृत्व के प्रतीक है।
इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत और विदेशी धर्म के खिलाफ उलगुलान करनेवाले स्वाधीनता की लड़ाई के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। 25 वर्ष की अल्प आयु में आदिवासी अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले बिरसा मुंडा की शहादत आज भी जन-जन के हृदय में अमिट छाप छोड़ती है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, रमेश हांसदा, कल्याणी शरण, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, सुबोध झा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, पोरेश मुखी, धर्मेंद्र प्रसाद, अमरजीत सिंह राजा, अमित सिंह, किशोर ओझा, राम सिंह मुंडा, बिनोद राय, हन्नु जैन, दीपक झा, काजू शांडिल, संजय मुंडा, विजय सोय, विनोद ओमंग, बिरेन मुर्मू, दीपक सुंडी, गणेश मुंडा, निर्मल हेंब्रम, विनोद माझी, प्रकाश शांडिल, चिंटू सिंह, विनय खुराना व अन्य मौजूद रहे।