Uncategorized

अधिष्ठापन काल से ही जल रही हैं समस्त सोलर लाइटें- पिंटू सिंह

विकास सिंह सस्ती लोकप्रियता के लिए घटिया राजनीति कर रहे है- शेषनाथ पाठक

अधिष्ठापन काल से ही जल रही हैं समस्त सोलर लाइटें- पिंटू सिंह

विकास सिंह सस्ती लोकप्रियता के लिए घटिया राजनीति कर रहे है- शेषनाथ पाठक

जमशेदपुर-  विधायक सरयू राय के जमशेदपुर अक्षेस पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के सोलर एलइडी लाइट प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक और मानगो के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह के सोलर लाइट घोटाले के आरोप को सस्ती लोकप्रियता पाने और घटिया राजनीति करने वाला बताया है।

शेषनाथ पाठक और पिंटू सिंह ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि विकास सिंह को तथ्यों की कोई जानकारी नहीं है। माह भर पहले जब सोलर लाइट लगे थे, तब से ही सारे के सारे जल रहे थे। ये स्थानीय लोगों ने भी स्वीकार किया है। फिर यह घोटाला कैसे हो सकता है? क्या इतने दिनों तक जो सोलर लाइट जलते रहे, उसका कनेक्शन विकास सिंह के घर से किया गया था? अगर कोई घोटाला होता, तो इतने दिनों तक सोलर लाइटें जलतीं कैसे?

श्री पाठक और श्री सिंह ने कहा कि जिस दिन से ये सोलर लाइटों का प्रतिष्ठापन हुआ है, उस दिन से ये लगातार जल रही थीं। एक दिन पहले दो सोलर लाइटों के न जलने की बात सामने आई थी। संभवतः उनकी बैटरी चोरी हो गई है। इस संबंध में सोलर लाइट का काम देखने वाले ने उलीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

इन दोनों ने बताया कि जब सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी के विधायक थे तब वहां भी 5000 सोलर लाइटें लगाई गई थीं। वहां पर भी इसी किस्म के घोटाले की अफवाह फैलाई गई और कई सोलर लाइटों को तोड़ने-फोड़ने की घटनाएं भी घटित हुई थीं। संभव है कि विकास सिंह ने ही यह सब करवाया हो। यह भी संभव है कि विकास सिंह जैसे लोगों ने ही बैटरी चोरी करवा दी हो ताकि लोग परेशान रहें। लेकिन, अब ऐसा होगा नहीं। स्थानीय लोगों ने डंके की चोट पर इस बात को स्वीकार किया है कि शंकोसाई नंबर 5 के इलाके में अधिष्ठापन के दिन से ही सारी लाइटें शानदार तरीके से जल रही थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!