आओ मिलकर धरती संवारें – रामचंद्र पासवान पूर्व खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी
समिति के अध्यक्ष और खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से सेवानिवृत्त रामचंद्र पासवान ने कहा कि हरियाली से मित्रता करके ही हम धरती को हरा-भरा रख सकते हैंं। समिति के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने कहा कि गलत तरीके से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। जिससे जन जीवन प्रभावित होता है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन इसका मुख्य कारण है

आओ मिलकर धरती संवारें – रामचंद्र पासवान पूर्व खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी
सरायकेला खरसावां आदित्यपुर – पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरुकता देने और प्रेरित करने के उद्देश्य से आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पी एन वी एस एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसके तहत आदित्यपुर में सेंट्रल पब्लिक स्कूल प्रभात पार्क के निकट सड़क किनारे फलदार एवं फूल के 25 छायादार पौधे लगाए गये। आने वाले दिनों में समिति द्वारा और लगभग 125 छायादार पौधे लगाये जाएंगे पौधों को मंगा लिया गया है। समिति के अध्यक्ष और खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से सेवानिवृत्त रामचंद्र पासवान ने कहा कि हरियाली से मित्रता करके ही हम धरती को हरा-भरा रख सकते हैंं। समिति के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने कहा कि गलत तरीके से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। जिससे जन जीवन प्रभावित होता है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन इसका मुख्य कारण है इसे रोकने के लिए और सरल जीवन जीने के लिए जरूरी घटकों को प्रभावित होने से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना जरूरी है। आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रुप से अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद, महासचिव प्रमोद गुप्ता, संयोजक झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव विनोद कुमार चौधरी, जवाहर लाल सिंह, उमेश दुबे विश्व मोहन कुमार, बिपिन शुक्ला, पीयूष नागेलिया चंदन कुमार कपूर , डॉ अखौरी, विकास सिंह, आर पी राही ,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अध्यापिका संध्या प्रधान, पूर्व डी एस पी सरयू पासवान,रंजित दास आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद् एस डी प्रसाद ने किया। और कहा कि पेड़ लगाओ, जीवन पाओ, शुद्ध हवा का सुख उठाओ। हरियाली से मित्रता कर लो, धरा को फिर से हरा-भरा कर दो