Uncategorized

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा अब तेजी से दुनिया बदल रही है इस बदलाव में नारी शक्ति का मुख्य स्थान होगा

नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति- माला चौधरी

नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति- माला चौधरी

जमशेदपुर- विश्व महिला दिवस पर मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा महिला शाखा की संयोजक माला चौधरी के नेतृत्व के कई कार्यक्रम का आयोजन परिषद भवन में किया गया। भगवान विद्यापति के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
समाज में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी मुकाम हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित कर उनके समाज के प्रति योगदान को नमन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास साहू,डॉक्टर रंजू झा शामिल हुई। समाज के सहयोग से समाज की महिलाओं को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। संयोजक माला चौधरी के अनुसार मिथिला परिषद में पहली बार महिला दिवस के अवसर पर आधी आबादी को सम्मान देने हेतू प्रयास किया जा रहा है सरकार और समाज मिलकर नए भारत के निर्माण में सार्थक प्रयास किया जा सकता है। समाज की जरूरतमंद महिलाओं के लिए विधवा, वृद्धा,दिव्यांग के अलावा 70 साल के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें विधायक पूर्णिमा साहू ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा अब तेजी से दुनिया बदल रही है इस बदलाव में नारी शक्ति का मुख्य स्थान होगा। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा पूर्वी में पहली बार आपके सहयोग से महिला शक्ति ने इतिहास लिखने का कार्य किया। जीत सिर्फ जीत नहीं बल्कि हम सभी को मिलकर आधी आबादी को अन्य क्षेत्रों में भी आगे आने की जरूरत है इस समारोह को सफल बनाने में माला चौधरी, पूनम झा, रूबी झा, रूपम झा ,नीलम झा, अन्नपूर्णा झा, सविता झा, विभा झा ,पिंकी झा आदि का सराहनीय योगदान रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!