Uncategorized

पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए तेजी से कार्य करें- केशव महतो कमलेश

कांग्रेस पार्टी के गठबंधन से झारखण्ड सरकार चल रही है। कांग्रेस पार्टी के जितने भी मंत्री है। उनके विभाग से संबंधित जनहित के कार्यों को पहुँचाने का कार्य करें

जमशेदपुर – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा जमशेदपुर में आज रक्तदान शिविर में शामिल होने के लिए हुआ। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह का आगमन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में अपराह्न 3:30 बजे हुआ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रोटोकॉल के तहत अतिथिगणों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर कर स्वागत किया

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए मार्ग दर्शन दिया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थाई आमंत्रित सदस्य सह प्रदेश प्रभारी के. राजू ने आहवान किया है कि जिलाध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष के साथ सीधे तौर पर मिल रहें है। उनके विचारों को घंटों सुनने का कार्य कर रहें है। उन्होने संगठन को धारदार बना कर जनहित में आंदोलन करने के लिए कमर कसने को कहा है। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए तेजी से कार्य करें

कांग्रेस पार्टी के गठबंधन से झारखण्ड सरकार चल रही है। कांग्रेस पार्टी के जितने भी मंत्री है। उनके विभाग से संबंधित जनहित के कार्यों को पहुँचाने का कार्य करें
प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारीगणों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी पदाधिकारी जिला के बैठक एवं कार्यक्रमों में नहीं उपस्थित हो रहे हैं उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी पदाधिकारी दायित्वों का निर्वहन करें। हर स्तर पर कांग्रेस के सभी विभागों को सक्रिय करने का कार्य करें

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदीप कुमार बालमुचू, अशोक चौधरी, राकेश कुमार तिवारी अजय सिंह, परविंदर सिंह, महेंद्र मिश्र, एल बी सिंह प्रिंस सिंह, राज किशोर यादव, शफी अहमद खान ब्रजेन्द्र तिवारी, अवधेश सिंह, संजय सिंह आजाद, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, अन्तलाल, हरिहर प्रसाद, अतुल गुप्ता, ऊषा सिंह, नलिनी कुमारी, धीरज कुमार त्रिनाथ, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, सुशील घोष

निखिल कुमार, कुमार गौरव, अजय शर्मा, नवीन मिश्र, रंजीत सिंह, राजकुमार वर्मा, अरविंद कुमार सेवादल रीता शर्मा, ज्योति मिश्र, , सुभाष उपाध्याय नरेश गौरा, गुरूपदो गोराई, रंजीत झा, धर्मा राव, अमित श्रीवास्तव, अशोक सिंह क्रांतिकारी, गीता सिंह राहुल गोस्वामी, अमरजीत नाथ मिश्र, जसवंत सिंह जस्सी,गुरदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए उक्त जानकारी संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!