Uncategorized

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को पत्र लिखकर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध लॉटरी कारोबार को बंद करवाने तथा इनके संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई करने के संबंध में मांग की है 

पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार रांची ,पुलिस महानिदेशक झारखंड रांची ,वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है 

घाटशिला – जिला परिषद सदस्य घाटशिला 17 पूर्वी सिंहभूम के कर्ण सिंह ने आज उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को पत्र लिखकर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध लॉटरी कारोबार को बंद करवाने तथा इनके संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई करने के संबंध में मांग की है

जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार धडल्ले से चलाया जा रहा है। अवैध लॉटरी के संचालक रातों-रात करोड़पति बनाने का लालच देकर भोली भाली जनता को अपनी जाल में फंसा रहे हैं और उनकी गाढ़ी कमाई लुट रहें हैं। इस अवैध धंधे को पुलिस की संरक्षण में किया जा रहा है। जिसके कारण संचालकों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे इस धंधे का संचालन मुख्य सड़क पर कार्यालय बनाकर और दुकानों में कर रहें है। क्षेत्र के युवक और गरीब जनता इनकी अवैध कारोबार की जाल में फँस रहें है। स्थिति इतनी भयावाह हो गयी है कि इसमें विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं मंईया सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं से मिलने वाली राशि को भी लोग लॉटरी जैसे गलत धंधे में झोंक दे रहे हैं।

इस अवैध लॉटरी के धंधे के कारण घाटशिला में चोरी और छिनतई के मामलों में भी अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है यहाँ तक कि घरों में भी मारपीट और क्लेश की घटनाएं होने लगी है। एक अनुमान के मुताबिक घाटशिला क्षेत्र में 50 लाख रूपए से अधीक का लॉटरी का अवैध कारोबार हो रहा है। आपसी प्रतिस्पर्धा में लॉटरी संचालकों के बीच गैंगवार भी हो रहा है। अवैध लॉटरी संचालन को तत्काल बंद करने के लिए  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी जिले के उपायुक्तों को निर्देश दिया था परंतु आश्चर्य की बात है कि कुछ पुलिस वालों के संरक्षण में आज भी यह धंधा खुलेआम संचालित हो रहा है

श्री सिंह ने पत्र में जिला प्रशासन से घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के निवासियों के हित में इन अवैध लॉटरी कारोबार को यथाशीघ्र बंद करवाने तथा इसके संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता  का जिक्र किया है ताकि क्षेत्र के निवासी इनकी अवैध कारोबार के जाल से मुक्त होकर एक सामान्य जीवन व्यतित कर सकें पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार रांची ,पुलिस महानिदेशक झारखंड रांची ,वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!